आगरालीक्स…बरसाना पहुंचे 5 लाख से अधिक श्रद्धालु. पट खुलते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसे हालात बने, कई चोटिल
रंगोत्सव शुरू हो गया है. ब्रज की होली बहुत खास होती है और इनमें बरसाना में खेली जाने वाली लड्डुओं की होली और विश्वप्रसिद्ध लठामार होली तो इतनी खास है कि इन होली को देखने और खेलने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु लाडलीजी के धाम पहुंचते हैं. आज भी पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बरसाना पहुंच गए हैं. यूं तो पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी चौकस व्यवस्थाएं की गई हैं लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक है कि सारी व्यवस्थाएं टूटती दिखीं.
श्रद्धालुओं में भगदड़, कई के लगी चोट
आज लड्डू होली के दौरान दोपहर बार से ही श्रद्धालुओं की संख्या बरसाना में बहुत अधिक हो गई. मंदिर परिसर में स्थित सफेद छतरी पर अपार भीड़ पहुंच गई. शाम करीब चार बजे मंदिर के पट खोले गए तो श्रद्धालु दर्शन को बढ़ने लगे लेकिन इसके चलते धक्का—मुक्की होने लगी और भगदड़ सी मच गई. कई श्रद्धालु भीड़ में गिरने से चोटिल हुए हैं. तीन श्रद्धालुओं को अस्पताल में ले जायाग या है जिसमें एक बच्चा भी है. पुलिस ने किसी तरह दोबारा व्यवस्थाएं संभालीं और भीड़ को नियंत्रित किया.