आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एडीए ड्रोन से शहर की सीमा तय करने जा रहा है, नक्शा पास कराने में समस्या नहीं आएगी, सात जोन में शहर के लिए मास्टर प्लान 2031 बनेगा। जानें ( Agra Live News: ADA working on Drone mapping before Master Plan 2031)
आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए द्वारा मास्टर प्लान 2031 पर काम शुरू कर दिया है। एडीए के पास शहर का सटीक भौगोलिक डेटा नहीं है जिससे यह पता चल सके कि एडीए की सीमा में कौन कौन से क्षेत्र आते हैं। मैनुअल सर्वे में समय ज्यादा लगता है और डेटा भी सटीक नहीं मिलता है। ऐसे में मास्टर प्लान 2031 से पहले एडीए शहरी क्षेत्र में सीमा का चिन्हाकन करने जा रहा है। इसके लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी।
ड्रोन से चिन्हांकन, सात जोनल प्लान
एडीए द्वारा ड्रोन से एडीए की सीमा का चिन्हांकन किया जाएगा, इसके बाद एडीए की सीमा में आने वाले क्षेत्रों के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार किया जाएगा। इसमें उन क्षेत्रों में आवासीय, औद्योगिक के साथ ही ग्रीन एरिया और मूलभूत सुविधाएं विकिसित करने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। यह निर्धारित किया जा सकेगा कि सड़क कहां बनेगी। इसके लिए सात जोनल प्लान तैयार किए जाएंगे।
नक्शा पास कराने में नहीं आएगी समस्या
एडीए द्वारा ड्रोन से शहर की मैपिंग कराने के बाद जीआईएस मैपिंग के साथ लिंक करने के बाद डिजिटल ढांचा तैयार किया जाएगा, इससे एडीए के पास शहरी सीमा का डिजिटल डाटा उपलब्ध होगा और नक्शा पास कराने में कोई समस्या नहीं आएगी।