Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Honey trap case Agra : Doctor abducted from Bhagwan Talkies Agra, rescued after 32 hour from Chambal
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Honey trap case Agra : Doctor abducted from Bhagwan Talkies Agra, rescued after 32 hour from Chambal

199

आगरालीक्स …(Agra News 15th July)आगरा के डॉक्टर को हनीट्रैप में युवती ने फंसाया, डॉक्टर को किडनैप करने के बाद युवती को ठिकाने लगाना था, मुस्तैदी से डयूटी कर रहे सिपाही और युवती ने गैंग पकडवा दिया। .

आगरा के विद्या नर्सिंग होम, ट्रांस यमुना कॉलोनी के संचालक वरिष्ठ सर्जन मंगलवार रात 7. 30 बजे युवती का फोन आने पर घर से निकले। यूपी महाराष्ट्र की रहने वाली है। डॉक्टर यूपी से1 महीने से संपर्क में थे।डॉक्टर की युवती से फोन पर बात होती थी। बदमाश के साथ नर्सिंग होम भी गई थी।युवती ने डॉक्टर को भगवान टॉकीज पर बुलाया, डॉक्टर नीले रंग की बलेनो कार से भगवान टॉकीज पहुंचे। इसके बाद युवती के साथ लॉग ड्राइव पर निकल गए। रोहता पर युवती के साथी तीन बदमाश मिल गए, उन्होंने डॉक्टर को पीछे की सीट पर बिठा दिया और कार लेकर सैंया तक गए। उनका एक साथी बाइक से चल रहा था, सैंया टोल पर नहीं गए और अंदर के रास्ते से धौलपुर पहुंच गए। बाइक पर दो बदमाशों ने डाक्टर को बीच में बिठाया और चंबल के बीहड में ले गए। ज​बकि कार लेकर उनका एक साथी धौलपुर की तरफ चला गया, बाइक से एक बदमाश युवती को लेकर धौलपुर की तरपफ निकला।

हैड कांस्टेबल को पांच हजार रिश्वत देने की पेशकश की
धौलपुर सिटी में हैड कांस्टेबल दयालचंद अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे, पुलिस की गाडी को ओवरटेक करते हुए नीले रंग की कार निकली, उस पर आगरा का नंबर था और 24 साल का युवक कार चला रहा था। हैड कांटेबल दयाल चंद को शक हुआ, उन्होंने कार को रोक लिया, युवक से पूछताछ की तो वह कहने लगा है कि डाक्टर का ड्राइवर है सामान लेने आया है। उन्होंने डाक्टर से बात करने के लिए कहा, इस पर वह हडबडा गया और 500 रुपये देने लगा, इसके बाद पांच हजार रुपये देने के लिए निकाल लिया। उन्होंने उसे पकड लिया और कार सहित थाने ले आए, अधिकारियों को भी सूचना दे दी।
युवती को लगाना था ठिकाने
हैड कांस्टेबल द्वारा पकडे गए युवक ने बताया कि डॉ उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर गैंग चंबल के बीहड में ले गया है, उनके साथ युवती थी वह बाइक पर पीछे आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने गश्त बढा दी, पुलिस को एक बाइक आती दिखाई दी, पीछे युवती बैठी हुई थी। उसे रुकवा लिया, युवक वहां से भाग गया लेकिन उसका मोबाइल गिर गए। मोबाइल पर पफोन आ रहे थे, हैड कांस्टेबल ने पफोन उठाया, दूसरी तरपफ से आवाज आई कहां रह गया, युवती को ठिकाने लगाना है, सुबह हो गई तो परेशानी होगी।
चंबल में की कोंबिंग, सुबह डांग में डॉ उमाकांत गुप्ता को छोड गए बदमाश
इसके बाद युवती से पूछताछ की गई, धौलपुर पुलिस के साथ आगरा पुलिस ने चंबल में कोंबिंग की, सुबह डांग में बदमाश डॉ उमाकांत गुप्ता को छोडकर भाग गए। पुलिस ने युवती और एक बदमाश को अरेस्ट कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!