
14 नवंबर को हॉट एयर बैलून का शुभारंभ होगा जो तीन दिनों तक आगरा में चलेगा। राजस्थान में हॉट एयर बैलून का संचालन करने वाली कंपनी स्काईवाल्ट्ज यूपी टूरिज्म के साथ इस तीन दिवसीय फेस्टिवल को चलाएगी।
तीन स्थान किए गए प्रस्तावित
29 और 30 सितंबर को कंपनी के प्रतिनिधि रेकी करने आगरा आएंगे। वह तीनों लोकेशन 11 सिड्डी, ताज नेचर वॉक और धांधूपुरा पर बैलून उड़ाकर देखेंगे ताकि किसी भी तरह की समस्या आने पर नवंबर के प्रस्तावित फेस्टिवल में उसे दूर किया जा सके। कंपनी प्रतिनिधियों ने एयर फोर्स से इस बारे में अनुमति ले ली है, वहीं गुरुवार को प्रशासन से भी अनुमति मांग ली गई।
Leave a comment