आगरालीक्स…. आगरा में धूल भरी गर्म हवाए चल रही है। मई मई की गर्मी का एहसास हो रहा है।
आगरा में शुक्रवार को सुबह से ही धूल भरी गर्म हवाएं चल रहे हैं। दोपहर में गर्मी बढ़ गई है । गर्म गर्म हवाओं से लोग परेशान है । तापमान लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रह सकता है। अचानक से बदले मौसम में मार्च के महीने में मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है।