नईदिल्लीलीक्स… पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को भाजपा व टीएमसी के प्रत्याशियों की सूची आज जारी होगी। हरियणा में निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण विधेयक को मंजूरी। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
सुशांत सिंह राजपूत केस में चार्जशीट दाखिल
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती समेत 34 आरोपियों के खिलाफ करीब 14 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। यह चार्जशीट मुंबई सेशन कोर्ट की विशेष एनडीपीसी कोर्ट में फाइल की गई है।
भाजपा और टीएमसी प्रत्याशियों की सूची आज
पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी रण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सबसे अधिक नजरें पश्चिम बंगाल पर ही टिकी हैं, जहां आज तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की लिस्ट जारी हो सकती है। टीएमसी अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है तो भाजपा कुछ चरणों में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण विधेयक को मंजूरी
हरियाणा में निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक को राज्यपाल सत्यनारायण आर्या ने मंजूरी दे दी है। विधानसभा में यह विधेयक पिछले साल ही पास हो गया था। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए यह खुशी का दिन है। हर कंपनी, सोसायटी, ट्रस्ट में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
बाइडेन ने भारतीय मूल के लोगों को सराहा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि वह चाहें वह स्वाति मोहन हों अतवा कमला हैरिस, भारतीय मूल के लोग अमेरिका में धूम मचाए हुए हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने प्रशासन में अब तक भारतीय मूल के 55 लोगों को स्थान दे चुके हैं।
कोरोना वैक्सीन नहीं खरीदेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन खरीदने की कोई योजना नहीं है। पाकिस्तान का कहना है कि देश में टीकाकरण के लिए वह चीन और भारत से मिली कोरोना वैक्सीन पर निर्भर करेगा। पाकिस्तान दान में मिली वैक्सीन पर ही अपना कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाएगा।