
आठ साल की उम्र से कर रहा चोरी
एसएसपी राजेश डी मोदक ने बताया कि सरगना शमशाबाद चितौरा निवासी रौकी आठ साल की उम्र से चोरी कर रहा है। वही चोरी की वारदात के लिए रैकी करने के बाद प्लानिंग करता था। पुलिस ने उसके साथी राजू और अमित निवासी नगला पदी और सेवला जाट निवासी सनी को पकड लिया है। इनके पास से सात लाख के आभूषण, एलईडी सहित अन्य सामान मिला है।
घर खाली छोडकर न जाएं
किसी काम से घर से बाहर जाना है तो घर खाली छोडकर ना जाएं। अपने किसी परिचित या पडोसी को घर पर कर दें। यह संभव नहीं है तो थाना पुलिस में भी सूचना दे सकते हैं कि वे घर से बाहर जा रहे हैं। इसके साथ ही सब्जी वाले, पानी वालों को घर के गेट से अंदर प्रवेश न करनें दें, इस पर भी ध्यान दें कि घर से बाहर जाते हैं तो अखबार भी बंद करा दें, जिससे कोई रैकी न कर सके।
Leave a comment