आगरालीक्स………., सत्ता के आगे पुलिस घुटने टेकती है, आगरा के वजीरपुरा में हुए बलवे में थाने से ही कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत दे दी गई, क्योंकि दिल्ली से फोन घनघनाने लगे थे। अब जेल भेजे गए 16 लोगों में से सात को जमानत मिल गर्इ् है। सपा के पदाधिकारियों ने इन्हें अपना कार्यकर्ता बता दिया और पुलिस ने तुरुप का इक्का निकालते हुए इमरान, कामरान, इरशाद, कुतुबुद्दीन, फरीद और दानिश समेत सात लोगों के विरुद्ध साक्ष्य नहीं मिलने पर धारा 169 के तहत रिपोर्ट दी। इसमें इन लोगों के बलवे में शामिल नहीं होने की बात कही गई। इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अब सोमवार को जिला जज की अदालत में जेल में निरुद्ध नौ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होगी। ये रविवार को जेल से रिहा हो गए। जबकि नौ अन्य जेल में हैं, ये कांग्रेस पार्टी से जुडे हुए बताए जा रहे है।
यही नहीं वजीरपुरा में 25 जुलाई को अंडर ग्राउंड बिजली केबल डालने का विरोध करते हुए लोगों ने पुलिस और टोरंट की टीम पर हमला किया था। पथराव और फायरिंग की गई थी। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिन लोगों की फैक्ट्रियां थीं, उन्हें नहीं पकड़ा गया।
Leave a comment