Friday , 11 April 2025
Home टॉप न्यूज़ House Tax Paid slip mandatory for Nagar Nigam Agra, NOC & Certificate #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

House Tax Paid slip mandatory for Nagar Nigam Agra, NOC & Certificate #agra

आगरालीक्स ..आगरा के नगर निगम से आपको लाइसेंस, अनापत्ति प्रमाण पत्र, अभिलेखों की नकल, प्रमाण पत्र चाहिए तो हाउस टैक्स जमा करने की रसीद दिखानी होगी। यह निर्णय नगर निगम की आय बढाने को लिया गया है।
आगरा में 3 5 लाख घर हैं, इसमें से 55 हजार घरों से ही हाउस टैक्स जमा हो रहा है। इससे नगर निगम की आय कम होती जा रही है और खर्चा बढ रहा है। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने निर्देश जारी किए हें कि किसी भी प्रकार का अनापत्ति लाइसेंस, अभिलेखों की नकल और प्रमाण पत्र लेने हैं तो उसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष तक के हाउस टैक्स की रसीद दिखानी होगी। इसके बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
ठेकेदारों को भी दिखानी होगी हाउस टैक्स की स्लिप
नगर निगम द्वारा ठेके उठाए जाते हैं, इसमें भी ठेकेदार को हाउस टैक्स जमा करने की स्लिप दिखानी होगी, इसके बाद ही वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे।
विकास कार्य में भी रखा जाएगा ध्यान
नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्य में भी देखा जाएगा कि उस क्षेत्र के कितने लोग टैक्स जमा कर रहे हैं, नहीं कर रहे हैं तो वहां के लोगों का हाउस टैक्स जमा कराया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Police use force to disperse youth outside Shahi Jama Masjid in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शाही जामा मस्जिद में बैग में...

बिगलीक्स

Agra News Video: 100 police person arrest One arrested for put bag of Animal head in Shahi Jama Masjid in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की शाही जामा मस्जिद में जानवर ​का...

बिगलीक्स

Agra News : Animal head found in bag in Shahi Jama Masjid campus in Agra, Police alert#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरालीक्स आगरा की शाही जामा मस्जिद परिसर में जानवर...

बिगलीक्स

Agra News : Parkinsons cases increases in early age#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आज पार्किंसंस डे है, 60 साल में होने...

error: Content is protected !!