Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Huge crowd in Monday Market in Raja Ki Mandi, Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Huge crowd in Monday Market in Raja Ki Mandi, Agra #agranews

371

आगरालीक्स …(.Agra News 22nd November)आगरा के इस बाजार में सोमवार को भीड़ देखिए, पैर रखने की जगह नहीं, आप जानते हैं किस बाजार का है यह फोटो। यहां सबसे ज्यादा बारगेनिंग यानी मोलभाव, 500 के रेट और 200 रुपये में में मिल जाता है।
आगरा के राजा की मंडी बाजार में सोमवार को सा​प्ताहिक बंदी रहती है। मगर, यहां सोमवार को बाजार लगता है, फड़ लगती हैं, यहां सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है। कपड़ों से लेकर हर सामान यहां मिलता है और बागेनिंग भी जमकर होती है। महिलाओं, युवती और युवाओं के पसंदीदा बाजारों में राजा की मंडी भी है।

500 रुपये का सामान 200 रुपये में
सर्दियों के सीजन में राजा की मंडी बाजार में कपड़ों की फड़ सबसे ज्यादा हैं। इसमें गर्म कपड़ों के साथ ही शादी समारोह के लिए फैंसी कपड़ों से लेकर जूता और सैंडल की फड़ भी लगी हुई हैं। कास्मेटिक के सामान से लेकर घर की सजावट का सामान भी बाजार में है। इस बाजार की खासियत बारगेनिंग है, यहां बारगेनिंग खूब होती है। दुकानदार भी बारगे​निंग को देखते हुए रेट बताते हैं, आलम यह है कि दुकानदार जिस सामान के रेट 500 रुपये बताते हैं वह 200 रुपये तक में दे देते हैं।

महिलाओं का पसंदीदा बाजार
राजा की मंडी बाजार महिलाओं का पसंदीदा है। शहर की महिलाएं राजा की मंडी बाजार में शॉपिंग करना चाहती हैं। यहां हर सामान मिल जाता है, वैराइटी के साथ ही सस्ता भी है। इसलिए महिलाएं राजा की मंडी बाजार से ही शॉपिंग करना चाहती हैं।

एक किलोमीटर लंबा बाजार तीन हिस्सों में बंटा
राजा की मंडी बाजार करीब एक किलोमीटर लंबा है, यह बाजार राजा की मंडी चौराहे से लेकर रेलवे फाटक तक है। राजा की मंडी चौराहा, एमजी रोड से लेकर लाभचंद मार्केट तक पहला हिस्सा है। इसमें कास्मेटिक, लेडीज आइटम, पर्स से लेकर बेल्ट तक और किताबों की दुकानें हैं। जबकि दूसरा हिस्सा भारत टॉकीज से लेकर राजा की मंडी तिराहे तक है। इसमें कपड़ों की दुकान और शोरूम हैं, लेडीज कॉर्नर, बच्चों के कपड़ों, घर के साज सजावट के सामान की दुकाने हैं। तीसरा हिस्सा राजा की मंडी तिराहे से लेकर रेलवे फाटक तक है। इसमें शादी समारोह के सामान, कपड़ों के थोक की दुकान हैं।

कचौड़ी, गोलगप्पे, भल्ला, जूस और गर्मियों में लस्सी
राजा की मंडी बाजार में युवा खाने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां सुबह के समय कचौड़ी का नाश्ता, जूस और गर्मियों में लस्सी पीने के लिए लोग पहुंचते हैं। इसके साथ ही शाम को गोलगप्पे और भल्ले खाने के लिए भी राजा की मंडी में लोग जाते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!