मथुरालीक्स…पत्नी के साथ हैवान बना पति. झगड़ा होने पर दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ. 16 टांके आए. बोल नहीं पाई तो लिखकर बताई हैवानियत
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक हैवानियतभरा मामला सामने आया है. थाना मगोर्रा के गांव नगला भूचन में रहने वाली एक विवाहिता के होठों को उसके पति ने इतनी बुरी तरह से काटा कि उसके 16 टांके आए हैं. झगड़ा होने पर पति ने यह क्रूरता दिखाई. महिला बोल नहीं पा रही थी ऐसे में लिखकर उसने पति की हैवानियत बताई. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.
आरोप है कि घर में काम करने के दौरान पति से विवाद हो गया जिसके बाद पति ने दांतों से उसका होंठ काट लिया. बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट की. बाद में मौके से पति भाग निकला. इसके अलावा सास और देवर ने भी मारपीट की. मेडिकल परीक्षण के बाद वह सादाबाद अपने मायके पहुंच गई जहां से पिता ने बेटी संग जाकर मुकदमा दर्ज कराया है.