हाथरसलीक्स…हाथरस में प्रेम संबंधों का खूनी अंजाम..पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी महिला. दोस्तों के साथ पहुंचा पति, चाकुओं से गोदकर कर दी पत्नी की हत्या, हमले में दोस्त की भी मौत..
आगरा से सटे हाथरस जिले में प्रेम संंबंधों का खूनी अंजाम सामने आया है. पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला की उसके पति ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है. पति दोस्तों के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के पास पहुंचा और यहां उसने पत्नी की चाकुओं से प्रहार कर हत्य कर दी. हमले में पति के साथ आया उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई.लव मैरिज के बाद भी पति को छोड़कर दूसरे के साथ किया प्रेम
कासगंज के गांव नसरतपुर में आदित्य पुत्र रामपाल रहता है. उसने अलीगढ़ की रहने वाली गौरी से करीब साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी. आदित्य का बुआ का बेटा करन सादाबाद के गांव हसनपुर बारू में रहता है. वह आदित्य के घर आया जाया करता था और इस बीच करन और गौरी के बीच प्रेम संबंध हो गए. 26 जून को करन गौरी को भगाकर ले गया. करन गौरी के साथ अपने एक परिचित के घर हाथरस के सहपऊ के गांव नगला कली में रह रहा था. यह बात आदित्य को नागवार गुजरी.
गुरुवार को आदित्य अपने दो दोस्तों अमन निवासी गांव नदवई थाना जलेसर व एक अन्य के साथ सहपऊ के नगला कली गांव पहुंचा. यहां उसने सामने आते ही गौर पर चाकुओं से हमला बोल दिया. चाकुओं से उसने कई बार प्रहार किए जिससे गौरी की मौत हो गई. इस बीच बचाने आएकरन पर भी उसने हमला किया. मारपीट व झगड़े के दौरान आदित्य के साथ आए अमन के सिर में ईंट लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आगरा रेफर किया गया यहां उसकी भी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.