आगरालीक्स …Agra News: सेंट पैट्रिक्स, सेंट एंथनीज, सेंट पीटर्स, सेंट कानरेडस सहित सीआईएससीई के 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट घोषित, देखें टॉपर्स। ( ICSE ISC Result 2025 Agra: 15 School’s 4000 student result declare#Agra )
सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई यानी 10 वीं और आईएससी यानी 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आगरा के सीआईएससीई के 15 स्कूलों के करीब 4000 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है। अब बोर्ड की तरफ से कोई टॉपर घोषित नहीं किया जाता है ऐसे में कॉलेज अपने स्तर से ही टॉपर्स की दावेदारी करते हैं।
पार्थ के कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक
सेंट पीटर्स कॉलेज के स्टूडेंट पार्थ अग्रवाल ने आईसीएसई कक्षा 10वीं में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. नितिन अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल के बेटे सेंट पीटर्स के 10 वीं के छात्र पार्थ अग्रवाल ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
99 प्रतिशत से अधिक छात्र पास
सीआईएससीई के रिजल्ट में 10 वीं के 99.09 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जबकि 12 वीं का रिजल्ट 99.02 प्रतिशत रहा है। अधिकांश छात्र पास रहे हैं इस बार सीजीपीए भी छात्रों का अच्छा रहा है।
पार्थ अग्रवाल ने हासिल किए 96.2 प्रतिशत
सेंट पीटर्स कॉलेज के स्टूडेंट पार्थ अग्रवाल ने आईसीएसई कक्षा 10वीं में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. पार्थ के पिता नितिन अग्रवाल और माता शिवांगी ने बच्चे की सफलता पर हर्ष जताया है.
केवल्या अग्रवाल ने हासिल किए 91 प्रतिशत
सेंट पीटर्स के ही केवल्या अग्रवाल ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. सचिन अग्रवाल और मोनिका अ्रगवाल के बेटे केवल्या ने कम्प्यूटर में 98 और मैथ में 95 अंक हासिल किए हैं.

