Wednesday , 5 February 2025
Home agraleaks If problem of dirt, street light in Agra, then call this number
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

If problem of dirt, street light in Agra, then call this number

आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)… आगरा में आपके घर के आगे गंदगी है, स्ट्रीट लाइट बंद है, पानी भरा हुआ है, सीवर उफन रहा है तो इस नंबर पर करें शिकायत.

मेयर को बोलो समस्या का समाधान पाओ
आगरा में मेयर नवीन जैन ने शुक्रवार को मेयर को बोलो समस्या का समाधान पाओ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत अब अगर आपके आसपास पेयजल, गंदगी, जलभराव, नाली की समस्या है तो आप मेयर को इस बारे में बताएं। इसके अलावा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, गृहकर जलकर से संबंधित समस्या है तो आप नंबर पर फोन पर सकते हैं।

नगर निगम में कार्यक्रम की जानकारी देते मेयर नवीन जैन।

ये होगा दिन और समय
मेयर ने नगर निगम में शुक्रवार को बताया कि मेयर को बोलो कार्यक्रम का आयोजन सप्ताह में सोमवार को किया जाएगा। यह दोपहर तीन बजे से चार बजे तक होगा।

यह है नंबर
मेयर ने बताया कि नगर निगम सीमा के तहत पानी, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई समस्याओं के निस्तारण के लिए लोग इस नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नंबर 0562—255—1600 फोन कर सकते हैं।

100 वार्डों में सेवा सप्ताह
मेयर ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है। उनके इस जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। नगर निगम के 100 वार्डों में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हर घर तक नगर निगम की योजनाएं पहुंचाई जाएंगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 5th February 2025#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. 5 फरवरी का प्रेस रिव्यू सीएम योगी ने...

बिगलीक्स

Agra News : Agra Police help to refund extra money charge by Mobile shop owner#Agra

आगरालीक्स ..Agra News .आगरा में दुकानदार ने बुजुर्ग को मार्केट रेट से...

देश दुनियाबिगलीक्स

Delhi Election 2025 : Voting for 70 seats start from 7PM on 5th February, Counting on 8th February#Agra

नईदिल्लीलीक्स..Delhi Election 2025 .. दिल्ली की सरकार चुनने के लिए कल यानी...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Piyush Mishra, Malini Awasthi, Jassi gill, Sunil grover perform, Full Detail#Agra

आगरालीक्स…Taj Mahotsav 2025 : ताजमहोत्सव में गूंजेगा इक बगल में चांद होगा,...