आगरालीक्स…नैनीताल के जंगल में लग्जरी रिसॉर्ट के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट. आपित्तजक हालत में मिले युवक युवतियां. पुलिस ने हाईप्रोफाइल रैकेट का किया भंडाफोड़…52 युवक—युवतियों को किया अरेस्ट. इनमें एक नाबालिग लड़की भी
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रामनगर में पुलिस ने जंगल के अंदर लग्जरी रिसॉर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. हाईप्रोफाइल इस सेक्स रैकेट में पुलिस ने 50 लोगों को अरेस्ट किया है. इनमें 10 महिलाएं शामिल हैं जिनमें एक नाबालिग लड़की भी है. पुलिस ने इनको मुक्त कराया है. रिसॉर्ट के अंदर युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. शराब पार्टी, अश्लील डांस ओर देह व्यापार यहां चल रहा था. पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है और मुकदमा दर्ज किया गया है.यह रिसॉर्ट कॉर्बोट नेशनल पार्क से सटे रामनगर के जंगल में संचालित है. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था. छापेमारी के समय आरोपी शराब के नशे में थे और पार्टी कर रहे थे. यहां महिलाओं से अश्लील डांस कराया जा रहा था और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.
कारोबारी ने कराया था पूरा आयोजनपूछताछ में सामने आया है कि मेरठ के एक कारोबारी ने कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए 4 और 5 जुलाई के लिए 2.20 लाख रुपये में रिसॉर्ट बुक कराया था. यहां नेपाल, बंगाल की लड़कियों को बुलाया गया था और प्रत्येक को 10 हजार रुपये भुगतान में तय किया गया था. पुलिस ने रिसॉर्ट को तत्काल सील कर दिया है और कार्रवाई की जा रही है.