आगरालीक्स.. आगरा के जिन डॉक्टरों का दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड रहा है, उन्हें 10 रुपये की फीस पर आईएमए की चैरिटेबल ओपीडी में दिखा सकेंगे। आगरा के आईएमए भवन तोता का ताल में एक फरवरी से ओपीडी शुरू की जा रही है। ओपीडी में 10 रुपये की पफीस पर मरीज शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों को दिखा सकेंगे।
आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ पंकज नगाइच ने आईएमए की चैरिटेबल ओपीडी की जानकारी देने के लिए 30 जनवरी को प्रेसवार्ता बुलाई है। आईएमए भवन तोता का ताल पर आईएमए की चैरिटेबल ओपीडी में सुबह 10 30 से 1 30 बजे तक डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।
