Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स IMA, Agra election 2016: Voting start at IMA office
बिगलीक्स

IMA, Agra election 2016: Voting start at IMA office

167

आगरालीक्स…आईएमए आगरा के अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। बुद्धिजीवियों के चुनाव का अलग ही अंदाज है। डॉक्टर कर रहे हैं कि उनकी डॉक्टर पत्नी ने नहीं बताया कि वोट किसे करना है। वोट को लेकर घर में ही लडाई है तो अपने साथी को अपनी पसंद के उम्मीदवार से वोट कैसे डलवा सकते हैं।
आईएमए, भवन तोता का ताल पर रविवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है, डॉक्टरों के आने का सिलसिला जारी है, गेट पर मतदाताओं का हाथ जोडकर स्वागत कर रहे आईएमए अध्यक्ष पद के लिए डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि मोहन पचौरी के बीच कांटे की टक्कर है। युवा डॉक्टर डॉ रवि मोहन पचौरी के समर्थन में हैं तो आईएमए की नींव जमाने वाले डॉक्टर अशोक शिरोमणि के साथ हैं। इसके साथ ही दो उपाध्यक्ष और एक सचिव के पद पर भी चुनाव होना है। सचिव पद के लिए डॉ मुकेश गोयल के सामने डॉ ओपी यादव हैं। इन दोनों में भी कांटे की टक्कर है। अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने मीडिया को बताया कि आईएमए की नई कार्यकारिणी के चुनाव 25 सितंबर को होंगे, इसके लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ सुधीर धाकरे, डॉ वीएन खंडेलवाल, डॉ अरुण चतुर्वेदी को चुनाव समिति में रखा गया है।
सुबह नौ बजे से वोट, शाम को परिणाम
आईएमए भवन तोता का ताल पर रविवार सुबह नौ बजे से मतदान होगा, शाम छह बजे तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव में अगले सत्र के लिए अध्यक्ष चुने जाएंगे।
ट्रांस यमुना के डॉक्टर लीड करेंगे आईएमए
आगरा की डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को ट्रांस यमुना के डॉक्टर लीड करेंगे। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर होंगे, डॉ आलोक मित्तल के कोषाध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में डॉ मुकेश गोयल सचिव बन जाते हैं तो आईएमए के तीनों अहम पद पर ट्रांस यमुना के डॉक्टर होंगे।
आईएमए आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए 25 सितंबर को चुनाव होंगे हैं, इसमें 2017 18 के लिए अध्यक्ष चुने जांएगे। जबकि सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए सत्र 2016 17 के लिए चुनाव होगा। वहीं, पिछले साल अध्यक्ष चुने गए डॉ आरएस कपूर नई कार्यकारिणी को लीड करेंगे, उन्हें डॉ जेएन टंडन अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपेंगे।

ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि मोहन पचौरी
उपाध्यक्ष दो पद डॉ एचएस राजपूत, डॉ सलिल भारद्वाज और डॉ विवेकानंद गुप्ता
सचिव डॉ मुकेश गोयल और डॉ ओपी यादव

 

 

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!