आगरालीक्स ….आगरा में अवध एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यात्रियों से खचाखच भरी जनरल बोगी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उसकी तबीयत बिगडने पर एसएन में भर्ती किया गया है। प्रसूता और नवजात का डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
अवध एक्सप्रेस की ठसाठस भरी बोगी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला के साथ उसका पति भी बताया जा रहा है। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे बच्चे सहित ट्रेन से उतार दिया गया। उसे एंबुलेंस से एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दूसरे वार्ड में भेज दिया गया था। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे की हालत ठीक है। हालांकि चिकित्सकों ने उसे भी अपने देखरेख में ही रखा हुआ है।
Leave a comment