आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टरों की एक क्लिक पर जानकारी, इलाज और आॅनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा के लिए डॉक्टर्स डे पर एक जुलाई को आईएमए आगरा लांच की जाएगी।
www.imaagra.com के माध्यम से आॅनलाइन अपॉइंटमेंट से लेकर डॉक्टर और मरीजों को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा, संबंधों को बेहतर करने के साथ आगरा में मेट्रो शहरों की तर्ज पर अत्याधुनिक इलाज सस्ती दर पर मिल सकेगा। यह आईएमए आगरा का मेडिकल टूरिज्म की तरह एक बडा कदम है। काउंट डाउन शुरू हो चुका है।
एक क्लिक पर डॉक्टरों का ब्योरा
आगरा के डॉक्टरों का ब्योरा एक क्लिक पर मिलेगा, डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे कॉम्पलीकेटेड केस और चिकित्सा के क्षेत्र की उपलब्धि का रिकॉर्ड भी रहेगा। डॉक्टर के लेख होंगे तो मरीज अपनी बीमारी और समस्या का उल्लेख भी कर सकेंगे।
डॉक्टर देंगे डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन
के माध्यम से आगरा के डॉक्टर डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन की शुरूआत भी करेंगे, यह डॉक्टर, मरीज और आगरा में किस तरह की बीमारियां बढ रही हैं, इसके शोध कार्य में भी अहम होगा।