आगरालीक्स… श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बरौली अहीर में श्री मजिंनेंद्र चंद्रप्रभु जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं मानस्तंभ महामहोत्सव 12 से 17 नवंबर तक आर.पी जैन कृषि फार्म हाउस बगदा पर होगा।
बगदा में महामहोत्सव की तैयारियां पूर्ण
समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्य शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा।
पंचकल्याणक महा महोत्सव समिति बगदा द्वारा तैयारी पूर्ण हो चुकी है|
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन
पंचकल्याणक महोत्सव समिति बगदा के तत्वावधान में आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नारायण भवन पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पंचकल्याणक महोत्सव समिति से जुड़े पदाधिकारीओं ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया|
ऱथयात्रा विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में निकलेगी
पंचकल्याणक महामहोत्सव समिति के महामंत्री अनंत कुमार जैन ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन 12 नवंबर को रथयात्रा एवं घटयात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार से 8:00 बजे उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में निकाली जाएगी| जिसमें श्रीजी का रथ सात बैंड 24 बग्गी और साथ में ढोल नगाड़े आठ झाकियां कई घोड़े ऊंट इत्यादि होंगे|
सांसद बघेल और नवीन जैन करेंगे शुभारंभ
शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल श्री नवीन कुमार जैन राज्यसभा सांसद करेंगे और वही महोत्सव का ध्वजारोहण सांसद नवीन जैन, हीरालाल बैनाड़ा, निर्मल कुमार मौठ्या, जितेंद्र जैन जी करेंगे|
13 नवंबर को यह कार्यक्रम आयोजित होंगे
पंचकल्याणक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया 13 नवंबर को गर्भकल्याणक उत्तर रूप मनाया जाएगा|जिसमें प्रातः7:00 बजे जापयानुष्ठान श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं गर्भकल्याणक पूजन होगी और दोपहर 2:00 सीमातनी क्रियाएं मा सुलक्षणा देवी की भव्य गोद भराई एवं 3:00 तीन बजे घटयात्रा प्रतिष्ठा मंडप से मंदिर जी तक नवीन वेदिका-शिखर कलश शुद्धि संस्कार विधि की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की जाएगी।
14 और 15 नवंबर के कार्यक्रम
14 नवंबर को जन्म कल्याणक महोत्सव 15 नवंबर को तपकल्याणक महोत्सव 16 नवंबर को ज्ञान कल्याणक महोत्सव और 17 नवंबर को मोक्षकल्याणक महोत्सव के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन किया जाएगा| इस छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव की मांगलिक क्रियाएँ युगल प्रतिष्ठाचार्य डॉ अभिषेक जैन एवं डॉ आशीष जैन एवं संगीतकार पारस जैन अंबर दिल्ली के द्वारा संपन्न कराई जाएगी|
जैन समाज की विभूतियां अन्य शहरों से भी आएंगी
मंच संचालन सत्येंद्र जैन साहू और वाणीभूषण श्री मनोज बाकलीवाल मंच कलाकार उमेश जैन भिंड द्वारा किया जाएगा| इस भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आगरा की विभिन्न शैलियों के अलावा विभिन्न नगरों की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में पधारेंगे|
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,मनोज जैन बाकलीवाल, अनंत कुमार जैन,अजय कुमार जैन प्रदीप जैन,मनोज जैन,अनिल जैन कुमार मंगलम जैन,अतुल जैन,सुशील जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन,समस्त बगदा मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे|