आगरालीक्स… आगरा के नजदीकी जिले एटा में आज बेकाबू स्कॉर्पियो दुकान में घुसी चार लोगों की मौत। साइकिल सवार को बचाने में हादसा।
पिलुआ क्षेत्र के हाईवे पर हादसा
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के हाईवे पर आज सुबह तेजगति से एक स्कॉर्पियो जा रही थी। इसी बीच एक साइकिल सवार बीच में आ गया, स्कॉर्पियो सवार ने उसे बचाने का प्रयास किया तो गाड़ी बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार से एक दुकान में जा घुसी।
मृतकों की शिनाख्त नहीं, दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।