नईदिल्लीलीक्स..हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ईद की छुट्टी के दिन खुले स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त। छह बच्चों की मौत, 37 घायल।
कनीना-दादरी मार्ग पर हुआ भीषण हादसा
हरियाणा के कनीना का जीएल पब्लिक स्कूल आज गुरुवार को ईद की छुट्टी होने के बाद भी खुला हुआ था। बताया गया है कि स्कूल का बस चालक करीब 40 ब च्चों को लेकर आ रहा था कि रास्ते में कनीना-दादरी मार्ग पर चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसमें बस पलट गई।
पांच बच्चों की मौके पर मौत, अभी कई गंभीर
बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोडा। 37 घायल बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बस चालक नशे में था
पुलिस के मुताबिक बस का चालक नशे में था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।