नईदिल्लीलीक्स…ईद पर पूरे देश में हर्षोल्लास। नमाज के बाद गले लगकर दी बधाई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सभी ने दी ईद की बधाई…
ईदगाह और मस्जिदों में शांति से अदा हुई नमाज
रमजान के पवित्र महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल ने भी दी बधाई
मीठी ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी को शांतिपूर्ण जीवन जीने और समाज की समृद्धि के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा बधाई संदेश
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देती हूं। रमजान के पावन महीने के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूं कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।