आगरलीक्स ….आगरा में इस साल पिछले साल की तुलना में 66 फीसदी से अधिक आयकर जमा। जानें कितना आयकर, कितने आयकर दाता, प्रधान आयकर आयुक्त, आगरा प्रथम एस नय्यर अली नजमी ने अभी हाल में कार्यभार संभाला है।

प्रधान आयकर आयुक्त, प्रथम एस नय्यर अली नजमी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में आयकर दाता और आयकर संग्रह बढ़ा है, इसके साथ ही रिटर्न जमा करने वालों की संख्या भी बढ़ी है। आयकर को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं और अपने रिटर्न जमा कर रहे हैं। आगरा आयकर विभाग के अधीन 14 जिले हैं। इसमें आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, कन्नौज फर्रुखाबाद, औरेया, इटावा, झांसी व ललितपुर शामिल हैं।
इस तरह बढ़ा आयकर
साल 2020 21 30 सितंबर तक आयकर हुआ जमा 661.5 करोड़ रुपये
साल 2021 22 30 सितंबर तक आयकर हुआ जमा 1100 करोड़ रुपये
साल 2020 21 30 सितंबर तक आयकर दाता 13.18 लाख
साल 2021 22 30 सितंबर तक आयकर दाता 13.92 लाख
साल 2020 21 30 सितंबर तक रिटर्न हुए जमा 2.78 लाख
साल 2021 22 30 सितंबर तक रिटर्न हुए जमा 3.59 लाख
ये है कहना
प्रधान आयकर आयुक्त, प्रथम एस नय्यर अली नजमी का मीडिया से कहना है कि आगरा रीजन में आयकर संग्रह टार्गेट से अधिक प्राप्त हो चुका है, विभाग द्वारा कर दाताओं से और अच्छे संबंध बनाए जाएंगे।