आगरालीक्स… आगरा के एक और बड़े कारोबारी पर आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई। आयकर विभाग की टीम कारोबारी के प्रतिष्ठान, घर और फैक्ट्री में जांच में जुटी।
आगरा के मुंशी लाल पन्ना लाल मसाले वालों का बड़ा काम है। गुरुवार रात को आयकर विभाग की कई टीमें उनके रावतपाड़ा स्थित दुकान, नुनिहाई, कुबेरपुर फैक्ट्री और कमला नगर स्थित घर पर कार्रवाई की।