नईदिल्लीलीक्स…भारत ने आस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन ही छह विकेट से पटखनी दी। रवींद्र जेडजा का फिर जलवा। आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढही।
स्पिन के आगे नाची आस्ट्रेलिया की टीम
भारत ने आस्ट्रेलिया को दिल्ली के अरुणजेटली स्टेडियम की कोटला पिच पर ढेर कर दिया। आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र एक रन की बढ़त ले पाई।
रवींद्र जड़ेजा का जादू सिर चढ़कर बोला

दूसरी पारी में भारत के स्पिनरों ने ऐसा शिकंजा कसा की आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 113 रन पर ढेर हो गई। रवींद्र जडेजा ने सात विकेट लिए। पहले सत्र में 10 विकेट गिरे, जिसमें नौ आस्ट्रेलिया के और एक भारत का।
केएल राहुल फिर फ्लाप
भारत को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए 115 रन बनाने थे, जो उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिए। केएल राहुल दूसरी पारी में भी बुरी तरह फेल रहे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।