आगरालीक्स…आगरा में टेड़ी बगिया के समीप प्रकाशपुरम कॉलोनी कूड़े में मिली नवजात। रोने की आवाज पर पहुंचे लोग। अस्पताल में भर्ती कराया। देखें वीडियो
नवजात की हालत थी बेहतर
शहर के बाहरी इलाके टेढ़ी बगिया स्थित ट्रांस यमुना क्षेत्र के प्रकाश पुरम कॉलोनी पर रविवार को कुछ लोगों ने नवजात के रोने की आवाज सुनी तो इधर-उधर देखने के बाद वह कचरे के ढेर के पास पहुंचे तो वहां एक नवजात जिंदा बच्ची मिली।
नवजात को देखने आए आसपास के लोग
क्षेत्र के रहने वाले दीपक जाटव ने बताया कि बच्ची को किसी महिला द्वारा कुछ देर पहले ही फेंका गया प्रतीत हो रहा था। राहगीरों को जैसे ही मालूम पड़ा कि नवजात जिंदा बच्ची वहां पर है तो उधर लोगों की भीड़ उमड़ गई।
गोद लेने की भी दिलचस्पी पर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
कुछ लोगों ने बच्ची को गोद लेने वालों ने भी दिल्लचस्पी दिखाई लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वहां कहां पर तुरंत पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां पहुंचकर नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।