नईदिल्लीलीक्स… भारत आज बांग्लादेश को 188 रन से हराकर विश्व चैंपियनशिप की दौड़ में तीसरे स्थान पर। कुलदीप यादव यादव चमके।
बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 पर सिमटी

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अपनी चौथी पारी में जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन भारत द्वारा दिए गए 513 रन के लक्ष्य के सामने धीरे-धीरे करके उनके बल्लेबाज घुटने टेक गए। बांग्लादेश की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले जाकिर हुसैन ने शतक बनाया। पूरी पारी 324 रन पर सिमट गई।
अंतिम दिन लंच से पहले समेटा बांग्लादेश को
भारत ने 188 रन से जीत हासिल कर ली। दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने चार, कुलदीप ने तीन, सिराज, उमेश और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच
कुलदीप यादव ने पूरे मैच में आठ विकेट लिए और 40 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का इनाम मिला।
भारत चैंपियनशिप की दौड़ में बरकरार
भारत इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया है। भारत के 55.77 प्रतिशत अंक हो गए हैं। भारत ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सात में जीत, चार में हार और दो ड्रा रहे हैं।