नईदिल्लीलीक्स… रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि तवांग में भारतीय सेना ने चीनी सेना को अतिक्रमण करने से बहादुरी से रोका।कोई गंभीर घायल नहीं।
भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सेना को खदेड़ा

लोकसभा में हंगामे के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि नौ दिसंबर 2022 को चीनी सेना ने तवांग में अतिक्रमण करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने चीनी सेना का बहादुरी और दृढता से सामना किया। इस दौरान हाथापाई हुई।
भारतीय सेना के किसी जवान की जान नहीं गई
भारतीय सेना ने सख्ती के साथ चीनी सैनिकों को वापस उनकी पोस्ट तक भेज दिया। इस दौरान भारत का कोई सैनिक न तो गंभीर रूप से जख्मी हुआ और न ही किसी की जान गई है।
कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद 11 दिसंबर को स्थानीय कमांडर ने चीन के समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की। चीनी पक्ष से सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा। साथ ही चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी कदम उठाया गया है।