नईदिल्लीलीक्स… बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही बार्डर-गावस्कर ट्राफी के तीसरे टेस्ट मैच के लिए 11 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम टॉप पर पहुंच गई है।
मयंक अग्रवाल बाहर, हनुमा बरकरार
मयंक अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हनुमा बिहारी अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं, जबकि उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा। भारतीय टीम में अजिंक्या रहाणे कप्तान, रोहित शर्मा उपकप्तान, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा बिहारी, ऋषभ पंत विकेटकीपर, रवीन्द्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।
न्यूजीलैंड टेस्ट में नंबर-1
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 176 रनो से शिकस्त देकर सीरिज 2-0 से जीत ली है। न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पहले पायदान पर पहुंची है। आस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।