नईदिल्लीलीक्स… खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला। कुश्ती संघ निलंबित, नये अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द। साक्षी मलिक व बजरंग फैसलों पर पुनर्विचार करेंगे।
ब्रजभूषण सिंह के करीबी संजय जीते थे चुनाव
खेल मंत्रालय ने अभी हाल ही में हुए भारतीय कुश्ती संघ के चुनावों में जीते ब्रजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही कुश्ती संघ को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
चुनाव में मनमानी से पहलवानों में था गुस्सा
कुश्ती संघ के चुनाव पर ब्रजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत पर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
साक्षी मलिक ने रेसलिंग जूतों को दिया था उतार

साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही अपने रेसलिंग के जूते उतारकर मेज पर रख दिए थे। साथ ही पहलान बजरंग पूनिया ने पदमश्री वापस कर दिया था। इसके विरोध के बा द ही खेल मंत्रालय द्वारा यह फैसला लिया गया है।