आगरालीक्स ..आगरा से बेंगलूरू की फ्लाइट पांच मार्च से शुरू हो रही है, 2 घंटे 25 मिनट में बेंगलूरू पहुंच जाएंगे, किराया 3987 रुपये प्रति पैसेंजर रखा गया है।
https://www.goindigo.in/booking/flight-select.html
आगरा से बडी संख्या में लोग बेंगलूरू, दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों के लिए जाते हैं। इन शहरों से भी बडी संख्या में लोग आगरा आ रहे हैं, उन्हें ट्रेन से आना पडता है, फ्लाइट से आने पर पहले दिल्ली, वहां से यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा आते हैं, इसमें समय लगता है।
2 घंटा 25 मिनट में यात्रा
इंडिगो ने पांच मार्च से आगरा बेंगलूरू फ्लाइट शुरू की है, यह दोपहर 2 .40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से उडान भरेगी और 5.05 बजे बेंगलूरू पहुंच जाएगी, एक यात्री का किराया 3987 रुपये रखा गया है।
बेंगलूरू से आगरा 2 घंटा 35 मिनट
इंडिगो की यह फ्लाइट बेंगलूरू से सुबह 11 .35 बजे उडान भरेगी और आगरा 2 .10 बजे आ जाएगी। बेंगलूरू से आगरा का किराया 3987 रुपये है।