आगरालीक्स ..आगरा के एक अस्पताल में कोरोना इन्फेक्शन प्रिवेंशन कमेटी ने मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है। कमेटी को मानक पूरे नहीं मिले, आईसीयू में मरीज भर्ती थे और कोई डॉक्टर नहीं था।
आगरा में प्राइवेट हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जार हा है, इन अस्पतालों से कोरोना का संक्रमण ना हो, इसके लिए कोरोना इन्फेक्शन प्रिवेंशन कमेटी जांच कर रही है। कोरोना इन्फेक्शन प्रिवेंशन कमेटी के प्रभारी डॉ वीरेंद्र भारती ने अपनी टीम के साथ कबीर देव हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना में निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कबीर देव हॉस्पिटल के आईसीयू में दो मरीज भर्ती थे लेकिन कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल में कोरोना इन्फेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल के मानक भी पूरे नहीं किए गए थे, संचालक लोकेंद्र शर्मा को कबीर देव हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगाने का नोटिस दिया गया है, टीम ने हॉस्पिटल में इलाज करने वाले डॉक्टरों का रिकॉर्ड भी मांगा है।