आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को यमुना किनारा रोड पर चीता की दहशत रही, वाहनों को रोक दिया गया, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, वह तेंदुआ निकला, जो वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था।
आगरा में सोमवार आधी रात में आगरा किला के पीछे यमना किनारा रोड पर चीता होने से सनसनी फैल गई। वह डिवाइडर के खंभे के पास बैठा हुआ था, इसे देख यमुना किनारा रोड बंद कर दिया गया। वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम बुलाई गई।
वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ तेंदुआ
रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही वाहनों की चपेट में आने से घायल हुआ तेंदुआ भागने लगा, उसे किसी तरह से पकडा गया और टीम अपने साथ ले गई।

पिछले साल रही तेंदुआ की दहशत
आगरा में तेंदुआ की दहशत है। डंडे लेकर लोग घरों से बाहर निकल आए हैं और तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचा रहे हैं। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मुरधर में कई दिनों से तेंदुआ की दहशत है, ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ एक भैंस का शिकार कर चुका है। इससे गांव के बाहर बाडे और खेतों पर सोने वाले लोग दहशत में हैं, रविवार रात को तेंदुआ के आने का शोर मच गया, ग्रामीण डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए हैं।
छह जुलाई 2017 को आगरा में तेंदुआ की दहशत
आगरा की एक कॉलोनी में तेंदुआ घुस आया, दहशत में लोग घरों में कैद हो गए, कुछ लोगों ने तेंदुए का फोटो मोबाइल से खींचने का दावा किया है। अभी तेंदुए के बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं है, यह अफवाह भी हो सकती है लेकिन जिस तरह से लोग तेंदुए को देखने का दावा कर रहे हैं, इससे सिकंदरा क्षेत्र में दहशत है।
आगरा के सिकंदरा में केआर नगर में तेंदुए आने की दहशत फैल गई, केआर नगर के पास ही जंगल है, कॉलोनी में रात को खेल रहे बच्चों ने तेंदुए की जानकारी दी, कुछ ही देर में तेंदुए की दहशत सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनियों में फैल गई। यहां एक युवक ने दावा किया है कि उसके सामने से होकर तेंदुआ गया था, वह ककरेठा के जंगलों से आया था।