Friday , 1 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Swachata rally 2018 in Agra, Minister Suresh Khanna says money not a issue for campaign
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Swachata rally 2018 in Agra, Minister Suresh Khanna says money not a issue for campaign

85

आगरालीक्स.. आगरा में निकाली गई स्वच्छता रैली से जाम लग गया, स्वच्छता का संदेश रैली के हुडदंग में लापता हो गया, नगर विकास मंत्री ने माइक थामा और कहा कि धन की कमी नहीं है लेकिन कोई स्वच्छता के लिए सही तरह से काम नहीं कर रहा है।
सोमवार को आगरा में कूड़े से आजादी अभियान और स्वच्छता सर्वेक्षण 2109 में आगरा शहर को नंबर वन बनाने के लिए बच्चे और शहर के लोग सड़कों पर उतरे थे। स्वच्छता के प्रति जन जागरण करने के लिए स्वच्छता की शपथ भी ली। करीब तीन किमी लंबी स्वच्छता रैली निकाली गई। महापौर नवीन जैन ने शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन, विभिन्न स्कूल- कॉलेजों के छात्र- छात्राओं को स्वच्छता की इस अलख में शामिल होने का आह्वान किया था।


नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पर्यटन नगरी आगरा में हर वर्ष लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं। यदि हम अपने शहर को स्वच्छ रखेंगे तो निश्चित ही विदेशों में हमारी छवि सुधरेगी। इससे अधिक से अधिक विदेशी आगरा आएंगे और हमें विदेशी मुद्रा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए धन की कमी नही है।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता होगी। जो वार्ड अच्छा कार्य करेंगे उन्हें 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अधिक बेहतर करने वाले को 25 दिसम्बर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। कहा कि हमारा उद्देश्य है कि स्वच्छता सरकारी नहीं बल्कि सामान्य व्यक्ति का उदेश्य बने। जहां भी जरूरत होगी सरकार सार्वजनिक शौचालय बनवाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक आगरा में 26 हजार शौचालय बन चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian Society of Critical Care Medicine President Dr. Ranveer Tyagi Launch Awareness Programme

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष...

बिगलीक्स

Agra Live News: One died in clash in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News” आगरा में विवाद के बाद मारपीट, बुजुर्ग की मौत।

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Cylinder rate increase Rs 993, New rate @ Rs 3125.50

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 993 रुपये...

बिगलीक्स

Agra Live News: DPS Agra 10th student appear in Juvenile Justice board

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच...

error: Content is protected !!