आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, खिडकी काटकर शवों को इनोवा से बाहर निकाला गया, छह की हालत गंभीर है।
आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के फतेहाबाद में किलोमीटर 35 पर इनोवा की भीषण भिडंत हुई, सोमवार तडके हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इनोवा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खिडकी को काटा, इनोवा में 10 लोग सवार थे, इसमें से चार की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हैं।
दिल्ली के गोकुलपुरी में गंगा विहार की गली नम्बर 3 निवासी इच्छा कुमार गुप्ता की वहाँ पर मिठाई की दुकान है। परिवार मूलरूप से इटावा के थाना पछगांव के नायकपुर का रहने वाला है। इच्छा कुमार के बड़े भाई गोविन्द गुप्ता के पुत्र ईशु की 15 अक्टूबर को गांव में सगाई कार्यक्रम था। इच्छा कुमार उनकी पत्नी रेखा (43), पुत्री प्रीति (20), भाई गोविन्द गुप्ता (50), उनके बच्चे विपिन उर्फ नीशू (25), अंकित (14), मोहिनी(18), नंदू (15) और परिचित श्याम साविता इनोवा कार से गांव आ रहे थे। उनकी कार आगे जा रहै वाहन से टकरा गई। इसमे इच्छा कुमार उनकी बेटी प्रीति और भतीजे नीशू की मौत हो गई। हादसे में इनोवा का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एलएंडटी मैनेजर और सात महीने की बेटी की मौत
13 अक्टूबर 2018 को आगरा में एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में युवक, उसकी सात महीने की बच्ची की मौत, पत्नी की हालत गंभीर है।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में नोएडा की तरफ से आगरा जा रही स्विट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज स्पीड होने से कार का हिस्सा टूट गया, हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। कार में फंसी तीन महीने की बच्ची सहित तीन लोगों को बाहर निकाला, इन्हें गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया गया।
युवक और पुत्री की मौत
हादसे में धौलपुर राजस्थान निवासी सुशील शर्मा उनकी सात महीने की बेटी प्रिंसी की मौत हो गई, पत्नी प्रियंका की हालत गंभीर है। सुशील एलएंडटी में मैनेजर थे। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नोएडा से घर लौट रहा था परिवार
सुशील शर्मा अपनी कार से नोएडा से धौलपुर शनिवार को घर लौट रहे थे, मांट के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुशील शर्मा और उनकी बेटी प्रिंसी की मौत से मां प्रिंयका बेसुध है।