फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी एनसीबी के सवालों का जवाब दे रही हैं।
दीपिका का मोबाइल फोन जब्त
अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन तलाश रही एनसीबी की जांच के दायरे फिल्म जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं, जहां उन पर सवालों की बौछार चल रही है। दीपिका ने पूछताछ के दौरान कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस बीच एनसीबी ने दीपिका पादुकोण का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है।फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान को भी आज ही एनसीबी अधिकारियों के सामने उपस्थित होना है। इससे पूर्व धर्मा प्रोडेक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज प्रसाद से भी सीबीआई ने सघनता से पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक क्षितिज और उनके असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पैडलर के साथ खड़े एक चित्र में दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर को उसके खिलाफ बड़ा सुबूत माना जा रहा है।