आगरालीक्स ..(Agra News 11th June)आगरा के पारस हॉस्पिटल मामले में एडीएम सिटी को 10 शिकायतें मिली, डॉ अरिंजय जैन का वीडियो किसने बनाया, सोर्स क्या है, यह by backward calculating the forward of video से पता लगाया जा रहा है।
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल, भगवान टॉकीज का सात जून को वीडियो वायरल हुआ। उस वीडियो में हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन अपने दोस्त से 25 और 26 अप्रैल को आक्सीजन की कमी होने पर क्या किया यह बता रहे हैं। वीडियो में वे यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि 26 अप्रैल को सुबह सात बजे पांच मिनट के लिए आक्सीजन बंद कर दी गई, इससे 22 मरीज छट गए और शरीर नीला पड गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इसके साथ ही डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ थाना न्यू आगरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एडीएम सिटी कर रहे जांच, 10 शिकायतें मिली
इस मामले की जांच एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी कर रहे हैं, उन्हें अभी तक 10 पत्र प्राप्त हो चुके हैं, इसमें से सात शिकायतें प्रशासन द्वारा जारी किए गए शिकायत पत्र पर हैं। जिसमें 26 अप्रैल को हुई मौत का ब्योरा दर्ज करना है, तीन और शिकायतें मिली हैं।
वीडियो के सोर्स की जांच, अपने दोस्त के साथ बात कर रहे हैं डॉ अरिंजय जैन
प्रशासन द्वारा गठित कमेटी वीडियो के सोर्स की भी जांच कर रही है, यह वीडियो किस तरह से फारवर्ड हुआ है, उससे सोर्स तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पूरा वीडियो मिल सके।
उधर, डॉ अरिंजय जैन से आईएमए के सदस्यों ने भी पूछा कि उनका वीडियो बनाया किसने, इस पर डॉ अरिंजय जैन ने आईएमए के सदस्यों को बताया कि वीडियो में जो व्यक्ति बैठा दिखाई दे रहा है वह उनका मित्र है, वीडियो किसने बनाया यह उन्हें भी पता नहीं है।