आगरालीक्स.. अब से कुछ ही देर में आईपीएल 13 का आगाज होगा, पहले मैच में आगरा के दीपक चाहर और राहुल चाहर आमने सामने होंगे. ये दोनों चचेेरे भाई हैं।
आईपीएल में राहुल चाहर मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में उतरेंगे, वह दायें हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज हैं, जबकि दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में उतरेंगे, वह दायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं।
आईपीएल का यह पहला मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के मुकाबले को लोगों में खासा उत्साह है। कोरोना संक्रमण की वजह से आईपीएल के मुकाबले स्थगित कर दिए गए थे। आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस विजेता रही थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के साल भर बाद पहली बार क्रिकेट मैदान में उतरेंगे। धौनी ने पिछले वर्ष इंग्लैंड में विश्व कप मैचों में भाग लेने के बाद काफी लंबे समय तक किसी क्रिकेट मैच में भाग नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने पिछले माह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। आईपीएल के मैच शुरू होने को लेकर लोगों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर तो उत्सकुता तो है ही साथ ही लोगों का कहना है कि अब टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी रुझान बदलेगा।
मुंबई इंडियंस का स्कवॉड- अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, किरॉन पोलार्ड., रोहित शर्मा (कप्तान), सौरभ तिवारी, सूर्य कुमार यादव, अनुकूल रॉय, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, एस रदरफोर्ड, आदित्य तारे, किवंटन डी कॉक (विकेटकीपर), धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, जेम्स पॉटिन्सन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, मिशेल मैक्ग्लाशन, मोहसिन खान, नॉथन कल्टर नील, प्रिंस बलवंत राय, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कवॉड- अंबाती रायडू, फाफ डू फ्लेसिस, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, ड्रवेन ब्रावो, केदार जाधव, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, सैम कुर्रन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), नारायण जगदीशन, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, जेश हेजलवुड, करण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगीनिडी, मोनू कुमार, पीयूष चावला, रविश्रीनिवासन साईं किशोर, शार्दूल ठाकुर