आगरालीक्स… इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जानिये विस्तृत जानकारी।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक
ब्रजेश पटेल की अगुआई में हुई बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया क्योंकि वो इस वक्त लंदन में हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला किया गया है कि सभी लीग मुकाबले मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।
प्लेआफ मुकाबलों का फैसला बाद में होगा
प्लेआफ मुकाबले कहां खेले जाएंगे इसका फैसला बाद में किया जाएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और आइपीएल इस साल महाराष्ट्र में खेला जाएगा। हमें विश्वास है कि स्टेडियम में कुछ फीसदी दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी और हम सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक चलेंगे।
70 लीग मैच खेले जाएंगे
आईपीएल में 70 लीग मैचों में से 55 मैच मुंबई में जबकि 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले चार स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें 20 मैच वानखेड़े स्टेडियम, 15 मैचों का आयोजन ब्रेबॉन स्टेडियम, 20 मुकाबले डीवाई पाटिल स्टेडियम में जबकि 15 मैचों का आयोजन महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, पुणे में किया जाएगा।
आईपीएल शेड्यूल अभी जारी होगा
वहीं आईपीएल के शेड्यूल को पूरी तरह से कुछ दिनों में फाइनल किया जाएगा। इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल आइपीएल को लेकर ये डेट सामने आई है।