आगरालीक्स.. आगरा में आईपीएल के फाइनल के लिए सटटा लगाते पकडे गए कारोबारी सहित अन्य को जेल भेज दिया है, बडे सटोरियों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा पकडे गए सटोरियों के परिचितों का थाने और जिला अस्पताल में जमावडा लगा रहा।
रविवार रात आठ बजे मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुरू हुआ, इसके साथ ही आगरा में आईपीएल के फाइनल में सटटा लगने लगा। थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने कमला नगर की एक दुकान में छापा मारा, यहां से आईपीएल में सट्टा लगाते कमला नगर निवासी सपा से पूर्व पार्षद व कारोबारी उमेश जैन नॉटी को अरेस्ट कर लिया। सटटा लगा रहे आदर्श नगर निवासी दाउदयाल और गणेश लवानिया को अरेस्ट किया था, उमेश जैन नॉटी सहित अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सिकंदरा के होटल और किरावली में भी छापा मारा था, यहां से भी सटोरिए पकडे गए थे, इन्हें भी जेल भेजा जा रहा है।
थाने से लेकर जिला अस्पताल तक भीड
सपा से पूर्व पार्षद व कारोबारी उमेश जैन नॉटी के अरेस्ट होने की जानकारी पर थाना न्यू आगरा में परिचित पहुंच गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, वहां भी लोगों की भीड रही। इसके बाद उमेश जैन नॉटी के साथ ही सटटा लगाते पकडे गए अन्य लोगों को भी जेल भेज दिया है।
सटोरियों की धरपकड के लिए दबिश
पुलिस पूछताछ में आईपीएल का सटटा लगाने वाले अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनकी धरपकड के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस के निशाने पर कई बडे सटोरिए हैं।
