आगरालीक्स.. आगरा में आईपीएल के फाइनल के लिए सटटा लगाते पूर्व सपा नेता व पार्षद उमेश जैन नॉटी अरेस्ट, पुलिस ने सिकंदरा के एक होटल में छापा मारकर 28 सटोरिए और जुआरी पकडे गए हैं। इनके पास से कैश, मोबाइल जब्त किया गया है।
रविवार रात आठ बजे मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुरू हुआ, इसके साथ ही आगरा में आईपीएल के फाइनल में सटटा लगने लगा। थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने मीडिया को बताया कि कमला नगर की एक दुकान में छापा मारा, यहां से पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाते कमला नगर निवासी कारोबारी उमेश जैन नॉटी को अरेस्ट कर लिया। इसके साथ ही सटटा लगा रहे आदर्श नगर निवासी दाउदयाल और गणेश लवानिया को अरेस्ट किया है। थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर का कहना है कि उमेश जैन नॉटी द्वारा आईपीएल में सटटा लगाया जा रहा था। पुलिस ने 70 हजार रुपये कैश और मोबाइल जब्त किए हैं।
सिकंदरा के होटल में छापा मारकर पकडे एक दर्जन सटोरिया
पुलिस की एक टीम ने आगरा के सिकंदरा स्थित होटल में छापा मारा, टीम ने छापे में सिकंदरा के होटल से एक दर्जन सटोरिए पकडे हैं। इसमें होटल के कर्मचारी भी शामिल हैं, ये होटल के कमरे में आईपीएल का सटटा लगा रहे थे। इनके पास से कैश और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल में भगदड मच गई, सटोरिय कमरे से निकल कर भागने लगे, पुलिस ने पकड लिया।
एक दर्जन जुआरी पकडे
आगरा पुलिस की एक टीम को किरावली में बडे स्तर पर जुआ होने की सूचना मिली थी, पुलिस टीम ने छापा मारा। इससे जुआरी मौके से भागने लगे, पुलिस ने एक दर्जन जुआरियों को पकडा है। इनके पास से कैश भी जब्त किया गया है, पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस द्वारा कई और जगह भी छापेमारी की जा रही है।