आगरालीक्स…#आगरा के #दीपक चाहर को #आईपीएल में मिले 14 करोड़. बेस प्राइस से सात गुना अधिक में इस टीम ने खरीदा..#राहुल चाहर भी करोड़ों में खरीदे गए
आगरा के दीपक चाहर इस समय भारतीय टीम में अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किए हुए हैं. हाल ही में उनकी आलराउंड परफॉर्मेंस से सिलेक्टर्स काफी खुश हैं. पहले श्रीलंका और अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ जिस तरह से गेंद और बल्ले से दीपक चाहर ने प्रदर्शन किया है वह काफी प्रशंसनीय है. और यही कारण है कि आईपीएल के मेगा आक्शन में उनकी करोड़ों में बोली लगी है.

2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ आईपीएल के मेगा आक्शन में शामिल हुए दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात गुना अधिक रकम यानी 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. दीपक चाहर इससे पहले भी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में शामिल रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलते हुए दीपक चाहर का प्रदर्शन हर दिन निखरता चला गया है और अब वह भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा हैं.
वहीं दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर को पंजाब ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. 75 लाख रुपये बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को लेने में दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई. इसके बाद पंजाब और राजस्थान के अलावा मुंबई भी बाद में रेस में शामिल हो गई, लेकिन आखिरकार पंजाब ने 5.25 करोड़ में राहुल को खरीदा.