आगरालीक्स …आगरा में आईपीएल में बडे स्तर पर सटटा लग रहा है, कई बडे खिलाडी भी चिन्हित किए गए हैं, एसएसपी अमित पाठक ने बडे खिलाडियों को पकडने के लिए टीमें गठित की हैं। सटटे के लिए मिल रहे इनपुट के बाद सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के साथ ही आईपीएल पर सटटा लगने लगा है, होटल, कोठी से लेकर फार्म हाउस में सटटा लगाया जा रहा है। सटटे में कई बडे लोग भी शामिल हैं, इसमें नेताओं से लेकर बिजनेस मैन हैं। इस तरह के इनपुट आगरा पुलिस को मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बल्केश्वर से आईपीएल पर सटटा लगाने वाले छह लोगों को पकडा था। इनसे पूछताछ के बाद कुछ बडे खिलाडी भी चिन्हित किए गए हैं।
बडे खिलाडियों पर होगी कार्रवाई, बोले एसएसपी
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि आईपीएल में बडे खिलाडी सटटा लगा रहे हैं, अभी जो इनपुट मिल रहे हैं, उसके आधार पर टीमें बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बडे खिलाडी के आॅपरेट करने पर उसे पकडा जाएगा, इसके लिए टीमें काम कर रही हैं।
9 फरवरी को सटटा रैकेट पकडा
9 फरवरी 2018 को आगरा में सटटा कराने वाला रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सरगना सहित 11 लोगों को अरेस्ट किया है। इनके पास से रुपये भी जब्त किए गए हैं।
आगरा पुलिस सटटा और जुआ कराने वालों की धरपकड कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को पुलिस ने न्यू आगरा के नगला पदी में छापा मारा। पुलिस ने सटटा कराते सरगना संजय कश्यप सहित 11 को अरेस्ट कर लिया, इनके पास से पुलिस ने 45 हजार रुपये जब्त किए हैं। इनके खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
6 जनवरी को पकडा रैकेट
आगरा में हाई प्रोफाइल सटटा रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सटटा संचालक सहित 20 सटोरियो को पकडा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में आॅनलाइन गेम लक्ष्य की आड में सटटे का खेल चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने संचालक सहित 20 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य इंडिया क्विज गेम के नाम अक्टूबर 2016 में मनोरंजन विभाग से लाइसेंस लेकर सट्टे का यह खेल शुरू हुआ। फ्रीगंज में टीन शेड में कंप्यूटर और लैपटॉप रखकर यह काम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलने वाले इस गेम के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार शाम एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने पुलिस टीम के साथ यहां छापा मारा। यहां से संचालक समेत बीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फ्रीगंज निवासी गोपाल पुत्र सत्यप्रकाश, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विजय गौतम और महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 17 ऐसे लोग हैं, जो सट्टा लगाने आए थे। टीन शेड में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, 32902 रुपये
अंग्रेजी में गेम, अनपढ सटोरियो
पुलिस ने बताया कि आॅनलाइन गेम में इंग्लिश में गेम दिखाया जाता है, इसका जवाब देना होता है। मौके से पकडे गए सटोरियो अनपढ हैं वे हिंदी लिख नहीं पाते अंग्रेजी कैसे समझ सकते हैं। इस आधार पर पुलिस ने 20 सटोरियों पर कार्रवाई की है।
फाइल फोटो