Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Chemical factory catches fire in Agra
बिगलीक्स

Chemical factory catches fire in Agra

155

आगरालीक्स… आगरा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से अफरा तफरी मची हुई है, तेज आवाज के साथ आग की लपटें तेज होती जा रही हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
आगरा के सिकंदरा फैक्ट्री एरिया साइट-सी में ग्लास कोटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पश्चिमपुरी स्थित शिवम एलीगेंट अपार्टमेंट निवासी राजकुमार कौल केमिकल फैक्ट्री है। इसमें प्रिंटिंग इंक एवं फिनिशिंग केमिकलबनाया जाता है। बुधवार सुबह नौ बजे फैक्ट्री के लैब इंचार्ज गिरीश शुक्ला और कर्मचारी करन सिंह केमिकल मिक्सिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान शार्ट से केमिकल ने आग पकड़ ली। वहां मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू करने का प्रयास किया, तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। लपटें केमिकल से भरे ड्रमों तक पहुंचने पर उनमें विस्फोट होने लगे। इससे श्रमिकों में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। वह जान बचाकर भाग खड़े हुए। धमाकों से आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों में दहशत फैल गई। सतर्कता के चलते फैक्ट्री की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया। सूचना पर शास्त्रीपुरम और ईदगाह फायर स्टेशन की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने फोम की मदद से आग को काबू में किया।
7 अप्रैल को लगी आग
आगरा के सदर की सौदागर लाइन के बडे आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, आग की लपटें तेज होती गई, दमकल की गाडियां पहुंची, तब तक आइसक्रीम पार्लर जलकर स्वाह हो चुका था।
आगरा के सदर की सौदागर लाइन बाजार में बनी हट में विक्रम का आइसक्रीम पार्लर है। यहां शनिवार सुबह चार बजे आइसक्रीम पार्लर से आग की लपटें उठने लगीं, चौकीदार ने लपटें उठते देखकर फायर ब्रिगेड और पार्लर मालिक को इसकी सूचना दी। दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग बुझा ली। तब तक आग से पार्लर में रखा पूरा सामान खाक हो गया।
आइसक्री से लेकर फ्रीजर जलकर स्वाह
आइसक्रीम पार्लर में लगी भीषण आग में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्रीज और पेटीज रखी हुईं थी। आग बुझने के बाद देखा तो उसमें न फ्रीजर भी जलकर स्वाह हो गया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग देर रात को लगी। इंस्पेक्टर सदर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
25 मार्च को फ्लैट में लगी आग
25 मार्च 2018 को आगरा के शास्त्रीपुरम (फैक्टरी एरिया में गणपति क्लासिक अपार्टमेंट के रूबी ब्लॉक फ्लैट नंबर 505 में धीरज माहेश्वरी का परिवार रहता है। दोपहर में फ्लैट से आग की उपटें उठने लगी। मीडिया को उनके पड़ोसी उमेश शर्मा ने बताया कि आग डक्ट में लगी थी। डक्ट बाथरूम से सटी हुई है। आग लगने से डक्ट के पास लगा शीशा टूटने से तेज आवाज हुई, इससे लोग दहशत में आ गए। शीशा टूटने के बाद लपटें फ्लैट नंबर 505 के बेडरूम से अटैच बाथरूम में आ गई। फ्लैट में धुंआ भर गया। फॉल सीलिंग जलकर टपकने लगी। माहेश्वरी परिवार दहशत में आ गया।
फायर फाइटिंग एक्सटिंग्यूशर
आग लगने के बाद लोगों ने एक के बाद एक बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग एक्सटिंग्यूशर का इस्तेमाल किया लेकिन वे खाली थे। नोजल जाम थे।पानी नहीं चला। इससे लोग दहशत में आ गए। बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। एक घंटे बाद सू फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे और आग कीलिखित में शिकायत करने को कहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट में रहने वाले सुरक्षा के नाम पर हजारों रुपये महीना देते हैं। इस सुरक्षा में फायर सेफ्टी भी शामिल है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!