आगरालीक्स ….आगरा की ईशिता भटनागर क्लासिकल वाॅयस आॅफ आगरा चुनी गई है। जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग, कमला नगर में रविवार को ‘संगीतमिलन’ लखनऊ द्वारा आयोजित क्लासिकल वाॅयस आॅफ इण्डिया का आगरा आॅडीशन हुआ। इसमें 25 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का सफल प्रदर्शन शास्त्रीय गायन व तबला विषय में किया। प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलन स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ संस्था के प्रतिनिधि राजेश ओझा एवं मधुर भटनागर तथा निर्णायक डा. रामशंकर (बी.एच.यू. बनारस), डा. सदानंद एवं सुरेश हरिदास जी ने किया।
कार्यक्रम में डा. रवि भटनागर गजेन्द्र सिंह, प्रभातवशिष्ठ, गौतमतिवारी, तुलसी दास रवीन्द्र तलेगांवकर, विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थितथे। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्रधानाचार्या श्रीमती माण्डवी त्रिपाठी ने किया।
क्लासिकल वाॅयस आॅफ आगरा- ईशिता भटनागर
जूनियरवर्ग-गायन
प्रथम – गुरू प्रसन्न सतसंगी
द्वितीय – अनहद दास सतसंगी
तृतीय – परीराना
मिडिलवर्ग – गायन
प्रथम – ओससतसंगी
द्वितीय – अमनदेव शर्मा
तृतीय – अमनराना
सीनियरवर्ग – गायन
प्रथम – ईशिताभटनागर
द्वितीय – अरशासतसंगी
तृतीय – आरतीसरीन
युवाकलाकार- गायन
प्रथम – चारू रानी
Leave a comment