Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म ISKCON IGC President Gopal Krishna Goswami passes away. Samadhi will be given in Vrindavan on Monday…#mathuranews
अध्यात्ममथुरामथुरालीक्स

ISKCON IGC President Gopal Krishna Goswami passes away. Samadhi will be given in Vrindavan on Monday…#mathuranews

243

आगरालीक्स…इस्कॉन आईजीसी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी का निधन. सोमवार को वृंदावन में दी जाएगी समाधि. जानें इनके बारे में

इस्कॉन इंडिया की ग​वर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का आज निधन हो गया. उनका निधन देहरादून में हुआ है. निधन से भक्तों में शोक की लहर छा गई है. सोमवार को इनका पार्थिव शरीर वृंदावन लाया जाएगा. यहां इस्कॉन मंदिर में प्रभुपाद की समाधि के पास ही अंतिम दर्शन को सुबह 11 बजे रखा जाएगा और करीब ढाई बजे उनको इस्कॉन की गोशाला के पास समाधि दी जाएगी.

अंतिम दर्शन को आ सकते हैं लाखों भक्त
इस्कॉन मंदिर वृंदावन के पदाधिकारी बृजधाम दास की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विश्वभर में उनके लाखों भक्त हैं. वे भक्त अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में आएंगे.

तीन दिन से चल रहा था इलाज
बता दें कि गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे. इससे उनके फेफड़ों में पंक्चर हो गया था. तीन दिनों तक उनका इलाज चला. रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

जानें इनके बारे में
गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का जन्म 1944 में नई दिल्ली में हुआ था. मेधावी छात्र गोपाल कृष्ण गोस्वामी को सोनबोन विश्वविद्यालय, फ्रांस और मैकगिल विश्वविद्यालय कनाडा में अध्ययन करने के लिए दो छात्रवृत्तियां प्रदान की गई थीं. उन्होंने 1968 में कनाडा में अपने गुरु और इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद से मुलाकात की और तब से उन्होंने सभी की शांति और कल्याण के लिए भगवान कृष्ण और सनातन धर्म की शिक्षाओं को दुनिया के साथ साधा करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

मथुरा

Mathura Live News: Actress Neha Dhupia launched a river purification campaign in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…अभिनेत्री नेहा धूपिया पहुंची वृंदावन. यमुना का पूजन कर शुरू किया नदी...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!