Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ आगरा में निकली जगन्नाथ रथयात्रा
टॉप न्यूज़

आगरा में निकली जगन्नाथ रथयात्रा

104

आगरालीक्स…. आगरा में सुभद्रा और बल्देव संग श्री जगन्नाथ भगवान की ओट किए हुए पीताम्बर परदा जैसे ही हठा हर तरफ जयकारे  गूंजने लगे। उमस भरी गर्मी पर भक्तों की भक्ति भारी थी। मस्तक पर चंदन का तिलक और मुख पर हरे कृष्णा-हरे कृष्णा हरे हरे। भक्तिमय इस कीर्तन का श्रंगार कर रहीं थीं मृदंग और मंजीरों की स्वरलहरियां। सुभद्रा और बल्देव संग श्री जगन्नाथ भगवान की ओट किए हुए पीताम्बर परदा जैसे ही हठा हर तरफ जगकारे गूंजने लगे। शंखनाद के बाद जैसे ही आरती प्राम्भ हुई सैकड़ों हाथ श्रीफल पर प्रज्ज्वलित कपूर से आरती करने को उठ खड़े हुए।
मन में वास्तविक श्रद्धा लिए भक्तों की आंखों में अश्रुधार बहाने वाले कुछ ऐसा ही भक्तिमय दृष्य नजर आया श्री जगन्नाथ रथयात्रा का। यात्रा में पांच वर्ष के बच्चों से लेकर दादा दादी के उम्र के वो भक्त भी थे जिन्हें व्हील चेयर लाठी या फिर पोते पोती समान बच्चों का सहारा लेना पड़ रहा था। बल्केशवर महादेव मंदिर के महन्त सुनीर नागर, कपिल नागर, हरिविजय दास व राधा श्याम सुंदर प्रभु द्वारा शंखनाद के साथ आरती करने के पश्चात प्रारम्भ हुई श्री जगन्नाथ रथयात्रा। भक्तों की संख्या अधिक और रस्सी की लम्बाई छोटी दिखी। होड़ थी इंद्रधनुशी रंगों के पुष्पों से सजे श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचने की। आगे बैंडबाजों के साथ विभिन्न झांकियों के साथ स्वामी प्रभुपाद की भी झांकी थीं। रथ पर विराजमान सेवकों द्वारा भगवान को अर्पित हो चुके पुष्प व प्रदान पाकर भक्तों के चेहरे ऐसे खिल रहे थे कि मानों वह दुनिया के सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हैं। भजन कीर्तन करते और झूमते नाचते भक्तों का श्रीजगन्ननाथ जी के रथ को खींचते हुए गन्तव्य तक कब पहुंचे इसका एहसास भी न हुआ। बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर यात्रा बल्केश्वर चौराहा, न्यू आदर्श नगर, कमला नगर पानी की टंकी होती हुई मुगल रोड से रश्मि नगर स्थित स्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जहां श्री जगन्नाथ जी संग सुभद्रा व बल्देव जी को मंदिर में पथराया गया। इसके उपरान्त सभी भक्तों को भोज स्वरूप प्रसाद वितरण हुआ। रथयात्रा का संचालन राहुल बंसल व गौरव बंसल ने किया।
जगह-जगह हुआ रथयात्रा का स्वागत
बल्केश्वर मंदिर से अभी रथयात्रा कुछ कदम ही चली थी कि भक्तों के स्वागत सत्कार का सिलसिला शुरू हो गया। बल्केश्वर मंदिर पर ही खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह शर्बत व फल प्रदान कर भक्तों की सेवा की गई। कमला नगर श्री राम चौक पर कमला नगर व्यापार मंडर द्वारा श्री जगन्नाथ जी की आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।
मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित
इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप दास, राहुल बंसल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अखिल बंसल, अमित बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल, जिप्पी गोयल, भरत शर्मा, कपिल अग्रवाल, डॉ. मयंक मित्तल, अजय तिवारी, सोनू, आकांक्षा, आशीष बंसल, राकेश, आकांक्षा, संजय पार्षद, सूरज प्रभु, राजीव मल्होत्रा, रजना अग्रवाल, केशव अग्रवाल, वेदप्रकाश बंसल, संतोष मित्तल, विनय अग्रवाल, बृजमोहन बंसल, कामता प्रसाद अग्रवाल, शकुन बंसल आदि उपस्थित थे।
आज सजेगा फूल बंग्ला, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
26 जून को शाम 6 बजे से कमला नगर रश्मि नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में फूल बंग्ले का आयोजन किया जाएगा। महोभोग के साथ भावमय नृत्य नृत्य नाटिका आदि का आयोजन किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

error: Content is protected !!