आगरालीक्स(23rd September 2021 Agra News)…. आगरा में जैन समाज ने लोगों से मांगी क्षमा.
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, शालीमार एन्क्लेव कमला नगर में दसलक्षण महापर्व के समापन बुधवार शाम को बड़े ही धूमधाम से हुआ। वार्षिक कलशाभिषेक और वात्सल्य मिलन (क्षमावाणी पर्व) बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शाम को प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा किया। स्वर्ण झारी से अभिषेक करने का सौभग्य दमन चन्द जैन परिवार को मिला। रजत झारी से शांतिधारा का सौभाग्य अनिल जैन परिवार को मिला।

सभी ने मांगी एक—दूसरे से क्षमा
इसके बाद समस्त समाज का वात्सल्य मिलन समारोह हुआ। इसमें गत वर्षों में जाने—अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक—दूसरे से क्षमा मांगी। दसलक्षण पर्व में सभी कार्यक्रमों के लिए मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा सबका सम्मान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी निर्मल मोठ्या, राजेश बैनाड़ा, संजीव बैनाड़ा, मुकेश जैन ने किया। राजू गोधा,अनिल अहिंसा, मुकेश रापरिया, संजू गोधा, राजकुमार गुड्डू, निशांत जैन, गुज़न जैन,अजय जैन कविता जैन, अपर्णा बैनाड़ा, कल्पना जैन मौजूद रहीं।