आगरालीक्स…गलियों से होकर एमजी रोड पर नारी शक्ति का सम्मान और उसका अधिकार देने के लिए किया जागृत..निकाली रैली
बालिका दिवस पर निकाली जन जागरण रैली
आगरा कॉलेज, आगरा एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने आज दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक जन जागरण रैली का आयोजन किया. रैली मुख्य परिसर से प्रारंभ होकर राजा मंडी, गोकुल पुरा होते हुए महात्मा गांधी मार्ग पर आकर समाप्त हुई, जिसमें कैडेट्स ने देश की आधी आबादी अर्थात नारी शक्ति को सम्मान और उसका अधिकार देने के लिए लोगों को जागृत किया. उन्होंने नारों और पट्टीकाओं के माध्यम से बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने तथा उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए आग्रह किया. रैली का नेतृत्व कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा की सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए लड़कियों को और अधिक अवसर प्रदान करने होंगे तथा उनके प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण बनाना होगा. इस अवसर पर एसयूओ शुभम यादव, आशुतोष कुमार, सुरभि राजपूत, तनिष्का माथुर, प्रियांशु सिंह, दीप्ति, प्रियंका अग्रवाल, आराध्या, राहुल राणा, गुंजन पचौरी, नंदनी, कीर्ति, अर्चना, कमलेश, शशि माहौर, लकी शर्मा, रिवांशी पाल, प्रिया आदि कैडेट्स रैली में सम्मिलित रहे.